सात साल की बच्ची से हो रहा था दुष्कर्म, मां नशे में थी चूर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 11:47:03 AM
Seven-year-old girl was being raped,Mother was drunk

जयपुर। राजधानी में स्थित रामनिवास बाग में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अल्बर्ट हॉल के पास स्थित रामनिवास बाग इलाके शनिवार को एक दरिंदे ने 7 साल की बच्ची को झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

सुबह जब किसी ने झाडिय़ों में खून से लथपथ बच्ची को झाडिय़ों में पड़े देखा तो उसने उसकी मां को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मां ने बच्ची को उठाया और थाने पहुंची। पुलिस ने भी बच्ची की हालत की गंभीरता को देखते हुए जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई है और ज्यादा खून बहने के कारण बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस बच्ची के साथ इसकी मां और एक बहन भी रामनिवास बाग में रहती है। यह एक खानाबदोश परिवार है जो इंदौर से कुछ ही महिने पहले जयपुर आया था।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां शराब की आदि है और शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में सो रही थी। बच्ची अपनी बड़ी बहन को ढूंढऩे के लिए गई थी। इस दौरान कोई दरिंदा बच्ची को उठाकर झाडिय़ों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महज 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के कारण उसके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई है और बच्ची का खून भी बहुत बह गया। इस कारण बच्ची को जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची का इलाज जारी है। उधर पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.