शिवपुरी में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में अवकाश

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 12:41:22 PM
 schools Holidays due to the fierce heat in Shivpuri

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण गर्मी के चलते आज से पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कल शाम इस बारे में आदेश जारी किए।

आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की आज से छुट्टियां रहेंगी। वहीं नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी सुबह 11 बजे तक ही लगाई जा सकेंगी।

अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी के चलते प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत विदिशा, इंदौर और जबलपुर जिले में कलेक्टर पहले ही इस प्रकार के आदेश जारी कर चुके हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.