सरिस्का में शिकारियों ने वन रक्षक और होमगार्ड के कांस्टेबल को गोली मारी

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 08:12:01 AM
Sariska Forest Guard and Home Guard constable shot by poachers

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेडा थाना क्षेत्र में सरिस्का वन संरक्षित क्षेत्र में कल रात शिकारियों ने वनरक्षक केवल कुमार वैध और होमगार्ड के कांस्टेबल ओमप्रकाश जांगिड को गोली मार कर घायल कर दिया। थानाधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि कल रात सरिस्का परियोजना के जोडा वनखंड में डाबली पहाडी के पास नाकेबंदी के दौरान अज्ञात शिकारियों ने वनरक्षक केवल कुमार वैद्य और होमगार्ड के कांस्टेबल ओमप्रकाश जांगिड पर गोली चला दी जिससे दोनों घायल हो गये।

उन्हें अलवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल ओमप्रकाश को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक मृत जंगली सुअर और सांभर का मांस बरामद किया है। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी देखे गये है। शिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वन विभाग ने भी शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9, 27, 29, 31, 39, 48-ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.