मुंबई के वकीलों संग जोधपुर पहुंची सलमान की बहन 'अलवीरा', कंकाणी शिकार मामले पर हुई चर्चा!

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 02:10:57 PM
salman khans sister alvira reaches jodhpur over kankani dear hunting case

जोधपुर। बहुचर्चित चिंकारा हिरण शिकार मामले के बाद कंकाणी हिरण शिकार मामले पर चर्चा करने के लिए अभिनेता सलमान खान की बहन अलवीरा गुरूवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाईट से जोधपुर पहुंची। अलवीरा के साथ मुंबई से कुछ वकील भी पहुंचे हैं जो संभवतय कंकाणी शिकार प्रकरण में चर्चा के लिए आए हैं।

अलवीरा को मीडिया ने एयरपोर्ट पर ही स्पॉट किया। वे यहां से होटल के लिए रवाना हुई और कुछ देर बाद उन्होंने साथ आए वकीलों संग हाई कोर्ट पहुंचकर स्थानीय वकील हस्तीमल सारस्वत से भी मुलाकात की। अलवीरा ने वकीलों के साथ कुछ देर चर्चा की और उसके बाद फिर होटल के लिए रवाना हुई। हालांकि इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि वे किस मसले पर बात कर रहे थे लेकिन बताया जा रहा है कि वे कंकाणी शिकार प्रकरण पर वकीलों से मशविरा करने पहुंची हैं।

आपको बता दें कि कि चिंकारा हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान को कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन कांकाणी शिकार प्रकरण में सलमान व उनके साथी कलाकार अब भी आरोपी हैं जिस पर सुनवाई चल रही है। इस मामले पर कोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है। 

क्या है पूरा मामला?
18 साल पूर्व सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थे। उनके साथ फिल्म के बाकी कलाकार सैफ़ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी थीं। उसी दौरान 26 सितंबर 1998 की रात सलमान खान जोधपुर के करीब भवाद इलाके में जिप्सी पर शिकार के लिए निकलें और उन्होंने एक काले हिरण का शिकार किया

इसके एक दिन बाद ही 28 सितंबर 1998 को जोधपुर के ही करीब घोड़ा फार्म हाउस इलाके में सलमान पर एक और काले हिरण के शिकार का आरोपी बनाया गया और फिर इसके बाद जोधपुर के ही कंकाणी इलाके में सलमान को तीसरी बार शिकार खेलने का दोषी ठहराया गया। इस बार भी इलजाम एक कले हिरण को मारने का था।

यानी सलमान पर कुल तीन शिकार के दौरान तीन काले हिरण मारने के इलजाम लगे थे। तीसरे मामले में शिकार के अलावा उनप र आर्म्स एक्ट का भी मामला लगाया गया, कयोंकि सलमान के पास से जो बंदूक बरामद हुई थी उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। फिल्हाल कंकाणी हिरण शिकार मामला अभी कोर्ट में लंबित है जबकि चिंकारा हिरण शिकार मामले में सलमान को क्लिन चिट मिल चुकी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.