'इकबाल सक्का' ने बनाया विश्व का सबसे छोटा सोने का सूक्ष्म 'एश ट्रे'

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 12:56:07 PM
Sakkas Iqbal sakka made the worlds smallest gold micro ash tray 

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर के स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने 23 केरट सोने से विश्व का सबसे सूक्ष्म एस्ट्रे का निर्माण किया है। 

सक्का ने मात्र 0.500 मिलीग्राम सोने से निर्मित इस कलाकृति के माध्यम से शहर के प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को वस्तु स्थिति एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव बताते हुए इसे छोडऩे का आह्वान किया है एवं जागरूकता संदेश दिया है।

सक्का ने इस एश ट्रे मे सूक्ष्म नरकंकाल के साथ फिल्टर लगी सिगरेटनुमा आकृति बनाकर धूम्रपान छोडऩे का संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे छोटी कृति है।

आपको बता दें कि सक्का सूक्ष्म कला के जाने-माने कलाकार हैं और करीब 30 से ज्यादा नायाब और अनूठे स्वर्ण शिल्प कृतियों के दम पर इकबाल सक्का नें अपनें नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। इकबाल सक्का आज युवा पीढ़ी के लिए जीती जागती मिसाल हैं।

सबसे पहले सक्का नें साल 1991 में सबसे कम वजन की सूक्ष्म स्वर्ण चैन बनाकर गिनिज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। वर्ष 2004 में विश्व की सबसे सूक्ष्म चाय की केतली, वर्ष 2009 में विश्व की सबसे सूक्ष्म स्वर्ण स्टम्प, बनाकर गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 

सक्का नें करीब 30 से ज्यादा ऐसी ही नायाब कृतियां बनाई हैं जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनिक वर्ड रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक आँफ रिकॉर्ड्स, वर्ड अमेजिंग विश्व रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित अनूठे रिकॉर्ड्स की किताबों में दर्ज हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.