मंगनी के कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुंची साध्वी देवा पर हत्या का आरोप

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:58:41 PM
Sadhvi Deva Thakur celebratory fire kills 1 in Haryana

करनाल। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर के खिलाफ करनाल के सिटी थाने में हत्या के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल वह एक मंगनी के प्रोग्राम में आशीर्वाद देने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान उनकी खुशी कहिए या आशीर्वाद यही उनके खिलाफ एफआईआर की वजह बन गया।

आपको बता दें कि देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। वे कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। इससे पहले वे दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दे चुकी हैं। जिसमें उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.