राहुल गांधी गिरफ्तारी के विरोध में पायलट, गहलोत ने गिरफ्तारी दी

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 10:39:17 PM
sachin pilot and ashok gehlot gave arrest to protest rahul gandhi arrest

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को दिल्ली में पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में गुरुवार को यहां प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दीं।

प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में स्टेच्यू सर्किल पर किये विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान सहित सैकड़ों कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की निंदा की।

पुलिस उपायुक्त अशोक गुप्ता के अनुसार पायलट और गहलोत समेत 21 नेताओं ने गिरफ्तारी दी। सभी नेताओं को बाद में रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में किये विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल थे। यह प्रदर्शन स्टेच्यू सर्किल पर किया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.