सास और देवरों ने मिलकर महिला को जलाया

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 09:05:16 AM
SaaS and woman together lit Devron

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत ग्राम मुडारी बुजुर्ग में बीती रात एक महिला को उसके देवरों और सास ने केरोसिन डालकर जला दिया। उसकी हालत गंभीर है। बंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडारी बुजुर्ग निवासी सुनीता लोधी (24) की गत दिवस अपनी ननद से किसी बात पर झड़प हो गई थी। झड़प के बाद ननद घर से निकल कर कहीं चली गई।

इसी बात को लेकर सुनीता को उसके देवर गजेंद्र लोधी, भूपेंद्र लोधी और उसकी सास ने खरी खोटी सुनाने के बाद उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

सुनीता के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। लेकिन तब तक सुनीता गंभीर रूप से जल चुकी थी। उसे सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। सुनीता की रिपोर्ट पर बंडा थाना पुलिस ने आरोपी देवर गजेंद्र, भूपेंद्र और उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.