रोहिताश्व बने अंतर्राज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल के अध्यक्ष

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 11:21:41 AM
rohitashv sharma nominated inter water distribution review cell chairman

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश्व शर्मा को राजस्थान स्तर पर विभिन्न अन्तर्राज्यीय जल वितरण संबंधित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए गठित सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। रोहिताश्व शर्मा तीन बार विधायक रह चुके हैं। 

अन्तर्राज्यीय जल विवादों के चलते इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों के साथ हुए जल वितरण समझौतों के बारे में यह सेल विचार-विमर्श कर विवादों का हल करने की दिशा में काम करेगी। मनोनयन के बाद रोहिताश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट किया है| उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे वे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.