प्रतापगढ़ में व्यापारी के मुनीम की हत्या कर बदमाश चार लाख लूटकर फरार

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 09:32:14 AM
Rogue trader accountant killed in Pratapgarh robbing four million fled

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में कल रात बदमाशों ने किराना व्यापारी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक किराना व्यापारी का मुनीम वीरेन्द्र पाल (30) अपने दो साथियों के साथ उधारी वसूलने गया था।

रात करीब पौने नौ बजे कटरा मेदनीगंज स्थित अभिषेक की किराना दुकान पर खडा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आये और वीरेन्द्र को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

बदमाश रुपयों का बैग छीनकर भाग गए जिसमें चार लाख रुपए थे। इस सिलसिले में  मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.