दुष्कर्म के आरोपी राजद विधायक को बेल नहीं

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 01:30:34 PM
RJD MLA canceled the bail of the accused of rape

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत गुरुवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी और न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की पीठ ने पूछा कि क्या पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यादव को रिहा किया जा चुका है?

इस पर शीर्ष अदालत को बताया गया कि आरोपी विधायक को रिहा नहीं किया गया है। इसके बाद पीठ ने कहा, उन्हें जेल में ही रहने दीजिये। यह आदेश बिहार सरकार की याचिका पर आया है, जिसमें यादव को पटना उच्च न्यायालय से मिली जमानत को चुनौती दी गई थी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.