रामपुर में दो करोड़ की बाघ की खाल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 08:47:44 AM
Rampur Tiger skin recovered two million, two accused arrested

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बैग में रखी बाघ की खाल बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सिविल लाइन पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने कल सूचना मिलने पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आश्रम पद्धति चौराहा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैग में रखी बाघ की खाल वरामद की। बरामद बाघ की खाल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रूपये आंकी गयी है।

पूछताछ में पकडे गए आरोपियों ने अपने नाम रामपुर के धीमरखेडा गांव निवासी सुन्दर  सिंह और उधम सिंह नगर के चैतीनगर निवासी ओमपाल बताये। उन्होंने उत्तराखंड में बाघ का शिकार कर दिल्ली व अन्य राज्यों मे अ‘छी कीमत पर बेंचना स्वीकार किया। पुलिस ने वन्य जीव जन्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.