राजे सरकार हर मोर्चे पर विफल : पायलट

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 07:11:17 AM
Raje's government fails on every front: pilot

धौलपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी परेशान है।

पायलट आज धौलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा कि केन् और राज्य सरकार जनता से किए गए अपने वायदों को भूल रहीं हैं। ऐसे में धौलपुर की जनता उप चुनाव में इसका जबाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से उप चुनाव में जुटने का आह्वान भी किया।

धौलपुर नगर परिषद इलाके में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. चंभान, पूर्व वित्तमंत्री एवं राजाखेडा विधायक प्रद्युम्नसिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन् सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन् सिंह एवं डा. गिरिजा व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। 

इससे पूर्व राजस्थान की धौलपुर विधानसभा पर हो रहे उप चुनाव में आज कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा ने अपना नामांकन भरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा आज पूर्वान्ह अपने समर्थकों के साथ में कलक्ट्रेट पंहुचे तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष फौजदार को अपना नामांकन सौंपा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. चंभान, पूर्व वित्तमंत्री एवं राजाखेडा विधायक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास एवं बाडी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा उनके साथ मौजूद रहे। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.