प्रदेश में विभिन्न अपराधों के सिलसिले में 464 गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 08:23:58 PM
Raj police arrest 464 people on various charges

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने विभिन्न गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकडऩे के अभियान के तहत प्रदेश में गत सप्ताह के दौरान 464 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए तीन व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में कथित तौर पर लिप्त 158 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने के आरोप में 247 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में 56 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कान्फ्रेंसिग के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 464 व्यक्तियों के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.