राजस्थान में मौसम में बदलाव से बरसात होने की संभावना

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 06:34:46 AM
Rainy weather change expected in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में मौसम में आये बदलाव के कारण आगामी चौबीस घंटों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

मौसम में आये बदलाव के कारण राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर आज शाम बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापामन 36 डिग्री सेल्सियस जोधपुर जिले के फलौदी में दर्ज किया गया जबकि बाड़मेर में 35.9 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। 

इसी तरह जैसलमेर में 35.2 , जोधपुर में 35 एवं बीकानेर में 34़2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। 

विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में थोडी गिरावट आने की संभावना है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.