कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश,हिमपात

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 03:56:37 PM
Rain, snow in upper areas of Kashmir

श्रीनगर। कश्मीर के कुछ इलाकों में गुरुवार को तीसरे दिन भी बारिश हुई और कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। घाटी में विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग सहित ऊपरी हिस्सों में जहां बर्फबारी हुई वहीं राजधानी श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में भी निरंतर बारिश हो रही है। हालांकि,मैदानी इलाकों में कुछ समय के लिए सूरज निकला लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लगातार स्थिति कल जैसी ही बनी हुई है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान सामान्य से हल्की बारिश के अलावा बर्फबारी होने के आसार हैं। गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके अलावा सीमावर्ती शहर कारगिल में भी तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग के प्रवक्ता ने लेह में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी होने के आसार जताए है।

लेह में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का अनुमान लगाया है। उत्तरी कश्मीर से 55 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में कल के मुकाबले तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में कल से अब तक लगभग एक फुट बर्फबारी हो चुकी है जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी श्रीनगर में गत 24 घंटों के दौरान 6.2 मिमी बारिश हुई जबकि सूरज निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा बना रहा। कश्मीर घाटी में कल रात से जारी ताजा बर्फबारी और बारिश से भूस्खलन की ताजा घटनाओं की वजह से घाटी को देश के शेष हिस्से से जोडऩे वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज यातायात लगातार दूसरे दिन भी बाधित रहा। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में ताजा बारिश और बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी और बारिश की वजह से राजमार्ग पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.