बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, किसान परेशान

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 11:58:38 AM
Rain and hail fell down the temperature, farmers worried

जयपुर। राजस्थान में फरवरी माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे लेकिन गुरुवार शाम हुई बारिश ने इस गर्मी को थोड़ा शांत कर दिया। बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद जब गुरुवार शाम को अचानक बारिश हुई तो लोगों के चहरे खिल उठे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी हुई। जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

गांजा की तस्करी में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार

गुरुवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल लिया और देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद बादलों की घड़घड़ाहट के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हुई। इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में ठंडक़ हो गई। जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उधर बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के चहरे पर चिंता की लकिरें खिंच अचानक हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहुं, जौ, चना और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास में सदन, प्रदेशवासियों का सहयोग मांगा

जिससे किसाना परेशान है। उधर जयपुर, बस्सी और अलवर के आस-पास के इलाकों में भी ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की खबर है। वहीं इस बारिश और ओलावृष्टि के बाद पारे में भी गिरावट की गई है। उधर शुक्रवार सुबह भी मौसम ने अपना मिजाज बदला। शुक्रवार को भी तेज धूप और थोड़ी गर्मी का अहसास हुआ। 


सीएम वसुंधरा ने साधा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना, कहा अधिकारियों के साथ है सरकार

सीकर के किसानों को लंबित कृषि कनेक्शन दो माह में
एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.