गोलीबारी में रेल यात्री की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 01:08:32 PM
Rail passenger killed in shootout

बागपत (उप्र)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस में हुई गोलीबारी में एक यात्री की मौत हो गई और करीब 12 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि शामली जिले के मालैंडी गांव के निवासी अश्वनी शर्मा  कल दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से जनता एक्सप्रेस पर सवार हुए थे।

ट्रेन जब बेहटा हाजीपुर हॉल्ट से आगे बढ़ी तो दो युवकों ने अचानक गोलियां चला दी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में अश्वनी की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गये। मामले की तफ्तीश जारी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.