प्रो. जगदीश प्रसाद शर्मा मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 06:10:01 PM
prof jagdish prasad sharma appointed vc of mohan lal sukhadia university

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने प्रो. जगदीश प्रसाद शर्मा को मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

कुलाधिपति द्वारा आज जारी आदेशों में प्रो. शर्मा की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 60 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक की गई है। शर्मा का राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति की दौड़ में भी आगे नाम रहा है। लेकिन, वे अब सुखाडि़या विवि के कुलपति बने हैं। 

यहां उनके सामने कई चुनौतियां रहेंगी। शर्मा जाने-माने शिक्षाविद् हैं। उन्होंने देश विदेश के कई विश्वविद्यालयों में व्याख्यान भी दिए हैं। शर्मा ने करीब 30 किताबें लिखी हैं, इतने ही इनके आर्टिकल भी प्रकाशित हुई हैं। वे अभी अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्थान, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। यह संस्थान सोश्यल व कल्चरल इश्यूज पर अनुसंधान करती है। 

शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय की मॉनिटरिंग कमेटी फॉर रिक्रूटमेंट ऑफ टीचर्स के 2012-13 में चेयरमैन भी रहे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.