अटकलों पर विराम, यूपी में चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Oct 2016 11:09:01 AM
Priyanka Gandhi will campaign in UP

लखनऊ। यूपी में सपा में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए आपसी सहमति दे दी है। इसके साथ ही प्रियंका के यूपी चुनाव में प्रचार करने पर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान अगले महीने हो सकता है। सोमवार को दिल्ली में यूपी के बड़े नेताओं की बैठक में भी प्रियंका मौजूद रहीं।

उन्होंने यूपी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अब तक के कार्यक्रमों और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बीते 27 साल से यूपी में चुनावी वनवास झेल रही कांग्रेस को दोबारा सत्ता दिलाने की जुगत में लगे प्रशांत किशोर (पीके) ने प्रियंका को प्रचार में उतारने का फॉम्र्युला तैयार किया था।

उन्होंने रणनीति तैयार की थी कि पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, फिर सोनिया गांधी और अंत में प्रियंका को यूपी के चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल, यही रणनीति चल रही है। प्रशांत प्रियंका को यूपी चुनाव प्रचार में ट्रंप कार्ड की तरह इस्तेमाल करेंगे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.