प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ आज आएंगी रणथम्भौर

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 03:52:01 PM
 Priyanka Gandhi Vadra with family will come today in Ranthambore

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ शुक्रवार को रणथम्भौर राष्ट्रीय बाघ पार्क में आएंगी। पुलिस के अनुसार प्रियंका अपने परिवार के साथ अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से रात आठ बजे सवाई माधोपुर पहुंचकर रणथम्भौर पार्क के पास स्थित एक होटल में रूकेंगी।

प्रियंका का अपने परिवार के साथ रणथम्भौर राष्ट्रीय बाघ पार्क में भ्रमण करने और 22 मार्च तक सवाई माधोपुर मेंं रकने का कार्यक्रम तय है। रणथंभौर भ्रमण पर प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों और पति के साथ पार्क की सफारी करेगी। वें यहां अपने पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ यहां के आस-पास के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा हमेशा अवकाश के दिनों में यहां अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतित करने आती है। 

रणथम्भौर है पसंदीदा जगह

रणथंभौर वाड्रा परिवार की पसंदीदा जगह होने के कारण प्रियंका साल में कई बार अपने बच्चों एवं परिजनों के साथ रणथंभौर आती हैं। उनका यहां से जुड़ाव बचपन से ही है। प्रियंका के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ वें सात दिन तक बचपन में रणथंभौर में रुकी थी, तभी से उनका रणथंभौर आना जारी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.