पुजारी ने अपनी ही चिता में लगायी आग, मौत

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 01:12:16 AM
priest made a fire in its own ashes death

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय एक पुजारी ने अपनी चिता में कथित तौर पर आग लगा ली जिसमें उसकी मौत हो गयी। 

पुलिस ने आज बताया कि हिंगोली जिले के सुईगांव गांव के एक हनुमान मंदिर में विठल पोल पुजारी था। वह मंदिर के परिसर में रहता था। 

आज सुबह ग्रामीणों ने मंदिर से धुंआ उठते और पोल को जलते हुये देखा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने अपनी चिता में खुद आग लगा ली थी। 
मामले की जांच की जा रही है। 
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.