प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र में कल देर रात बारात ले जाने पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा की गई फायरिंग में एक बालक और किशोर की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कयाना गांव में फिरोज बारात लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढने पर उन लोगों ने गोली चला दी, जिससे आमेर (17) और आठ साल के बालक राजेन्द्र की गोली लगने से मृत्यु हो गई।
इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दियागया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।