गैंगरेप के आरोपी सपा नेता प्रजापति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 09:39:08 AM
Prajapati arrested for gangrape accused

लखनऊ। गैंगरेप के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रजापति को पुलिस ने बुधवार को  गिरफ्तार कर लिया। यूपी के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने ‘भाषा’ को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कल ही प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेन्द्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया गया है। मामले के तीन सह अभियुक्तों को भी कल लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाए गए अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर और विकास वर्मा को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंपाल तथा कल पकड़े गए तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रजापति को आज पकडा गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.