अररिया: पुलिस को मिला वृद्ध दंपति का सिर कटा शव

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 02:23:15 PM
police found the headlass bodies of elderly couple

अररिया। बिहार के अररिया जिले में वृद्ध दंपति का सिरकटा शव पुलिस को बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार अररिया जिले के आरएस पुलिस आउट पोस्ट के जंगल से पुलिस ने मंगलवार को एक वृद्ध दंपति का शव बरामद किया है।

सरिस्का : पिंजरे में कैद हुआ एक और पैंथर, जयपुर जू भेजा

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पौरिका ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर रहिकपुर गांव के निकट जंगली इलाके से एक वृद्ध पुरुष और एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।

बलिया में हुई सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत, चालक घायल

उन्होंने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों पति-पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि शवों को देखने से लगता है कि दोनों की अन्यत्र धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शवों को यहां फेंक दिया गया है। महिला की उम्र करीब 55 वर्ष जबकि पुरुष की उम्र 60 वर्ष के करीब है।

अपराधियों ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया है जबकि वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ता

पुलिया से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
गया में 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार
बैतूल में चलते ट्रक में लगी आग


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.