नशे के सौदागरों पर पुलिस सख्त, अवैध हुक्काबारों पर की कार्रवाई

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 12:25:14 PM
Police crackdown on drug dealers, action on illegal hokka bar

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में खुलेआम चल रहे नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए अजमेर पुलिस सख्त होती नजर आ रही है। अजमेर पुलिस अब इन नशे के सौदागरों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार अजमेर शहर में चल रहे हुक्काबारों में रोज रात को शहर के युवा नशे का लुफ्त लेने के लिए यहां पहुंचते हैं।

कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़


आईएस की नजरें ताजमहल पर, उड़ाने की दी धमकी!

नशे में चूर इन युवाओं को इतना भी होश नहीं होता कि वो इससे अपनी ही जिंदगी खराब कर रहे है। वहीं युवाओं को इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने गुरुवार रात को शहर में चल रहे अवैध दो हुक्काबारों पर  छापेमारी की। पुलिस ने यहां भारी मात्रा में हुक्के और तंबाकू जब्त की है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गली के कुत्तों ने हत्या के आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे...

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हडकंप सा मच गया। शहर में संचालित हुक्काबारों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो वो अपने हुक्काबारों को बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस तरह की और कार्रवाई जारी रहने की बात भी कही है। 

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या की

मकान को लेकर हुआ विवाद, तो कर दी वृद्ध की हत्या
स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक, अब तक 6 की मौत



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.