पूर्णियां में पुत्र ने माता-पिता को जिंदा जलाया

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 02:45:36 PM
Parents son burnt alive in Puarnian

पूर्णियां। बिहार में पूर्णियां जिले के बनमंखी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी माता और पिता को जिंदा जला दिया, जिसमें पिता की मौत हो गई और मां गंभीर रुप से झुलस गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि महादेवपुर गांव निवासी सौरभ कुमार और उसकी पत्नी ने संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद कल रात पिता सरांत सिंह (52) और माता कमला देवी (48) को कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद दोनों ने उसके उपर किरासन तेल डालकर आग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पिता की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि माता गंभीर रूप से झुलस गई।

घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णियां सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आज आरोपी पुत्र और पुत्रवधु को गिरफ्तार कर लिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.