पेपर लीक मामला: ठाणे की अदालत ने 21 आरोपियों को चार मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 04:42:45 AM
Paper leak case: Thane court remanded in police custody till March 21. The four accused

ठाणे। महाराष्ट्र की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सेना की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में गिरफ्तार 21 आरोपियों को चार मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को पुणे, सतारा ,नासिक, सोलापुर,अहमदनगर, सांगली,वर्धा, कावतीमहानकाल और अकोला से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि सेना में भर्ती के लिए देशभर में परीक्षा का आयोजन किया जाना था लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गयी थी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.