दरभंगा में पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 03:16:29 PM
Panchayat chief shot dead in Darbhanga

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में पूर्वी प्रखंड के कवट गामा पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार मुखिया कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी थे। घटना उस समय हुई जब मुखिया अपने गांव जा रहे थे। 

उसी समय घात लगाये बैठे अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सुबह दरभंगा से कुशेश्वर स्थान जाने वाले रोड को जाम कर दिया। लोग अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मुखिया समर्थकों ने स्थानीय थाने में तोडफ़ोड़ की और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। और अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.