पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 02:50:17 PM
Pakistan has violated ceasefire at LoC

जम्मू। पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों में शुक्रवार सुबह भारी गोलीबारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में एलओसी के निकट गांवों में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा, हमारे सैनिकों ने गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने के बारे में कोई सूचना नहीं है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.