प्रदेश के 4,000 से अधिक गांवों को जल संरक्षण अभियान के दायरे में लाया जाएगा

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 04:12:02 AM
Over 4k Raj villages to be covered under water conservation

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण में राजस्थान के 4,000 से अधिक गांवों और 66 शहरी इलाकों को इसके दायरे में लाया जाएगा। इस अभियान का दूसरा चरण 9 दिसंबर को शुरू होगा।

इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में जल संचयन और संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और इस रेगिस्तानी राज्य में पानी की किल्लत की समस्या का हल करना है।

राजस्थान नदी घाटी एवं जल संसाधन नियोजन प्राधिकरण के चेयरमैन श्रीराम वेदिरे ने कहा कि इस अभियान के द्वितीय चरण के दायरे में 4,200 गांवों और 66 शहरी इलाकों को लाया जाएगा।

अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वेदिरे ने कहा कि लॉन्च कार्यक्रम जिला, प्रखंड और गांव के स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक और संबद्ध अधिकारी शामिल होंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.