सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तीन घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Nov 2016 12:39:06 PM
One person killed, three injured in road accident

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में ट्रक एवं कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटा-बारां नेशनल हाइवे पर भौंरा गढ़ेपान के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए।

जिन्हें कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग गुजरात के रहने वाले थे। जो दिवाली पर राजस्थान में अपने रिश्तेदारी में दीपावली त्यौहार मनाकर वापस गुजरात लौट रहा थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.