भिवंडी में इमारत ढहने से एक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 11:11:58 AM
One killed in building collapse in Bhiwandi

ठाणे। भिवंडी में बीती रात तडक़े तीन मंजिला एक इमारत के ढहने से एक भिखारी की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निजामपुरा इलाके में स्थित ‘समता’ इमारत बीती रात करीब डेढ़ बजे ढह गई।

इससे पहले इस इमारत को खतरनाक घोषित करने के बाद खाली कराया गया था। ठाणे शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी कि इमारत के ढहने से 53 वर्षीय मोहम्मद मोमिन की मलबे में दबकर मौत हो गई।

घटना के समय वह इमारत के पास एक सडक़ पर सो रहा था। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.