पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रु. की बढ़ोत्तरी

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 07:55:09 PM
nutrition allowance increase of policeman in up Rs100 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की है।
 
सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते 100 रुपये प्रतिमाह की दर से वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर, को पुलिस स्मृति दिवस पर की थी। 

उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार भत्ते में वृद्धि का लाभ प्रदेश पुलिस के सभी अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 28 अक्टूबर से मिलेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.