पूर्वोत्तर राज्यों में बेहतर आधारभूत ढांचे की जरूरत है: सुरेश प्रभु

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 08:06:29 PM
Northeast states need better infrastructure suresh Prabhu

एजल। पूर्वोत्तर राज्यों और खासकर मिजोरम में बेहतर आधारभूत ढांचे की जरूरत है और केंद्र वहां ज्यादा समय, उर्जा और धन निवेश करेगा। यह बात आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कही।

प्रभु ने साईरंग में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखते हुए कहा, देश का सबसे शांत राज्य होने के कारण मिजोरम में विकास के सभी गुण हैं जिसमें शांति और मानव धन शामिल है।

उन्होंने कहा कि रेल संपर्क सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा विकास है। मंत्री ने कहा कि विकास की मूल अवधारणा स्थानीय लोगों द्वारा शुरू की जानी चाहिए और किसी भी ढांचागत विकास में स्थानीय लोगों को शामिल किया जाना चाहिए और उन्हें लाभ मिलना चाहिए।

मंत्री साईरंग के सुआका क्रिकेट स्टेडियम में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में बांस संसाधनों का दोहन किया जाना चाहिए।

समारोह में मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त निर्भय शर्मा, मुख्यमंत्री लालथनहवला, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन, राज्य के परिवहन मंत्री जॉन रोटलुआंगलियाना और स्थानीय प्रशासन मंत्री पी. सी. ललथनलियाना शामिल हुए।

रेल मंत्री ने कहा कि बैराबी...साईरंग नया ब्रॉडगेज लाइन पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को 2020 तक ब्रॉड गेज से जोड़ेगा। नई 50.38 किलोमीटर लंबी लाइन मिजोरम...असम की सीमा बैराबी शहर से शुरू होती है और प्रस्तावित साईरंग स्टेशन पर समाप्त होती है जो लेंगपुई हवाई अड्डे से करीब 12 किलोमीटर दूर है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.