राज्य सरकार के शासन में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे हैं: गहलोत

Samachar Jagat | Sunday, 23 Apr 2017 03:46:00 PM
No work of bribe under the rule of state government Gehlot

अजमेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है जिसके कारण राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई तथा प्रशासन में भय का बोलबाला है। गहलोत ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस शासन काल में प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्भय होकर काम किया लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बदले की भावना से कार्य करने के परिणाम स्वरूप प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है तथा प्रशासन में भय एवं आक्रोश का वातावरण है।

उन्होंने आज फिर दोहराया कि वर्तमान राज्य सरकार के शासन में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे है। इस आरोप के पीछे गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सचिव के उस बयान का उल्लेख किया जिसमें सैकेट्री ने बताया कि उन्हें अपना स्वयं का काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी। 

उन्होंने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर तुरंत अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार ठीक नहीं है। गहलोत के सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान,सेवा दल के शैलेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक युवा कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे उदयपुर रवाना हो गए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.