जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, नौ लोग घायल

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 03:41:40 PM
Nine Injured in clash between two group over land dispute

अलवर। प्रदेश के अलवर जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, पत्थर ओर लोहे के पाईप से कथित हमला किया जिससे दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए।

थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि मीठीयावास गांव में डॉ. दर्शन सिंह के खेत की मेड़ को याकूब के परिवार के लोगों ने तोड़ दिया जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, पत्थर और लोहे के पाईप से हमला कर दिया जिससे याकूब पक्ष के सात लोग और डॉ दर्शन सिंह के पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि डॉ. दर्शन सिंह की ओर से याकूब पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.