विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता की जरूरत : राज्यपाल

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 08:00:27 PM
Needs world environment awareness says Governor Kalyan Singh

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को मिल जुल कर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर प्रदेशवासियों से राजस्थान को स्वच्छ एवं हरा भरा प्रदेश बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखकर ही हम आने वाली पीढी को सुखद एवं सुरक्षित भविष्य दे सकते है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के पहले चरण में सभी के सहयोग से पूरे प्रदेश में 28 लाख से अधिक पौधे लगाए गए थे। दूसरे चरण में इस साल 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.