नौकरी पक्की करने का झांसा दें अस्पताल में युवती से गैंगरेप

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 10:22:42 AM
ndmc doctor technicians accused of raping staffer

नई दिल्ली। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एनडीएमसी के अस्पताल में ट्रेनिंग करने वाली 21 वर्षीय लडक़ी के साथ डॉक्टर समेत चार लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि उसे नौकरी पक्की करने का झांसा देकर गैंगरेप किया गया था। वहीं, थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अफजल खान और लैब टेक्निशन सुरेंद्र शामिल हैं, जबकि एक अन्य लैब टेक्निशन कृष्णपाल और सीपीडब्ल्यूडी में माली धरम सिंह फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक चरक पालिका अस्पताल में लडक़ी ट्रेनिंग कर रही थी। उनकी मुलाकात सुरेंद्र और कृष्ण पाल से हुई। कृष्ण पाल अस्पताल के स्टाफ क्वॉर्टर में ही रहता है। दोनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर अक्टूबर में उसके साथ गैंगरेप किया। लडक़ी का दावा है कि इसके बाद दोनों ने उनकी डॉ. अफजल खान से मुलाकात करवाई। डॉक्टर अफजल परिवार के साथ जामिया में रहते हैं।

आरोप है कि डॉक्टर ने न सिर्फ उनसे 25 हजार रुपये की घूस ली, बल्कि नवंबर में उनके साथ रेप भी किया। आरोप है कि सुरेंद्र ने लडक़ी को माली धरम सिंह से भी मिलवाया। इस मुलाकात के बाद धरम सिंह और सुरेन्द्र ने एक बार फिर उनके साथ गैंगरेप किया। पुलिस अफसरों के मुताबिक लडक़ी आरोप लगा रही हैं कि वह मार्च में छह महीने की ट्रेनिंग पर अस्पताल में आई थीं। सितंबर में उसकी ट्रेनिंग पूरी हो गई थी। गैंगरेप की सारी घटनाएं अस्पताल परिसर में ही हुईं। इस मामले में अब एनडीएमसी ने भी एक्शन ले लिया है। रेप का आरोप सामने आने के बाद डॉ अफजल को बर्खास्त कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.