नांद्रजोग बने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 12:18:14 PM
Nandrajog new Judge of the Rajasthan High Court

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के लिए नए न्यायधीश के रूप में दिल्ली के मुख्य न्यायधीश प्रदीप नांद्रजोग को नियुक्त किया गया है। वहीं राजभवन में दो दिन बाद वो शपथ ले सकते है। राष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने प्रदीप नांद्रजोग को अधिसूचना जारी कर उन्हे पद सभालने के लिए कहा है।

उल्लेखनिय है कि न्यायाधीश नांद्रजोग ने 1981 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। इसके बाद 2002 में उन्हे दिल्ली हाईकोर्ट का एडिशनल न्यायधीश बनाया गया था और 2004 को स्थायी जज के रुप में उन्हे नियुक्ति दी थी।

जानकारी के अनुसार न्यायाधीश नवीन सिन्हा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद से ही यह पद खाली था और इसके बाद इस पद का कार्यभार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के एस झवेरी के पास था। अब राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद प्रदीप नांद्रजोग को राजस्थान हाईकोई का जज नियुक्त किया गया है। वो जल्द ही शपथ ग्रहण कर अपना पदभार संभालेंगे।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.