नागौर : वन्यजीव प्रेमी परबतसिंह को शिकारियों ने मारी गोली

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 02:08:52 PM
Nagaur Wildlife lover Prbtsinh shot by poachers

जयपुर। नागौर जिले के पंचोडी थाना इलाके के गांव साटीका (कर्मवातों की ढ़ाणी) के पास शुक्रवार को हिरण का शिकार करने आए शिकारियों ने वन्यजीव प्रेमी परबत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया,जिसे उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मवातों की ढ़ाणी गांव साटीका के पास कुछ लोग हिरण का शिकार कर रहे थे। उसी समय वन्यजीव प्रेमी परबत सिंह को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौडक़र घर से बाहर आए। उन्होंने शिकारियों को ललकारा तो शिकारियों ने डर के मारे परबत सिंह पर गोली चलानी शुरू कर दी।

फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और वह शिकारियों की ओर जाने लगे। हिरण को बचाने के प्रयास में परबत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद शिकारी वहां से भाग गए। घायल परबत सिंह को उपचार के लिए नागौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.