मेरठ: महिला के शव का किया ऐसा हाल के दो बोरियों में भरने पड़े टुकड़े

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 05:59:39 PM
Murder-of-woman,Cut the dead body into eight pieces

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार  को झाडिय़ों में पड़ी दो बोरियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इन बोरियों में महिला के शव को आठ टुकड़ों में काट कर भर रखा था। पुलिस के अनुसार आमना मस्जिद के निकट सिटी गार्डन में गुरुवार को सुबह इलाके के लोगों ने झाडिय़ों में दो बोरियां पड़ी देखी।

दोनों बोरियों से खून रिसता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोरियों को खोला तो दोनों बोरियों में एक महिला का आठ टुकड़ों में बंटा हुआ शव था। लगभग चालीस वर्षीय मृतका बादामी सूट सलवार और कार्डिगन पहने हुए थी। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

वहीं पुलिस आसपास के थानों और जनपदों में शव के फोटो भेजकर महिला की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार हमलावर द्वारा बुधवार देर रात किसी दूसरे स्थान पर महिला की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंककर फरार हो गए। 
भाषा 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.