पत्नी और पुत्री को सोते समय उतार मौत के घाट, बाद में खुद ने भी की खुदखुशी

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 02:13:40 PM
Murder of wife and daughter

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी और पुत्री की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सेवहा चौबे गांव निवासी रामरतन (40) की गुरुवार रात किसी बात को लेकर पत्नी पूनम (35) से अनबन हो गई थी।

जिस पर शुक्रवार सुबह रामरतन ने सोते समय अपनी पत्नी और नौ माह की पुत्री वैष्णवी पर धारदार हथियार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वहीं दोनों की हत्या करने के बाद रामरतन ने खुद पर भी धारदार हथियार से हमला कर लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रामरतन को जिला अस्पताल पहुंचवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला पति पत्नी के बीच अनबन के कारण होना लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बिहार : वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दो की मौत

UP: डकैतों ने मकान में की लूटपाट, महिला की धारदार हथियार से की हत्या

बिहार : 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.