मुनिश्री सुधासागरजी महाराज का गुलाबी नगरी में मंगल प्रवेश 27 को

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 02:45:24 PM
Munishri Sudhasagarji Maharaj's Gulabi Nagar Nagar entrance to 27

जयपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ का गुलाबी नगरी में ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश 27 अप्रेल को जुलुस के साथ होगा। 

मुनिश्री की आज आहार चर्या बीलवा में हुई। रात्रि प्रवास दीवान फार्म हाउस पर होगा। मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज के साथ मुनिश्री निष्कंप सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री धैर्य सागर जी महाराज साथ में है।

गुरुवार को शोभायात्रा एवं जुलुस जवाहर सर्किल, जवाहर लाल नेहरू  मार्ग से सुबह सवा छह बजे प्रारम्भ होकर गोल्डसुक के सामने से मालवीय नगर सेक्टर 6 एवं सेक्टर 7 मेन रोड़ से गिरधर मार्ग होते हुए मालवीय नगर सेक्टर 9 स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर विशाल धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगा। 

जुलूस में सभी मन्दिर समिति के पदाधिकारी, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद, एकता मंच, राजस्थान जैन युवा महासभा, सामूहिक जिनेन्द्र आराधना गु्रप, महिला मण्डल, युवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप्स सहित अनेक संस्थाएं भाग लेंगी।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव:-
मुनिपुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ केसानिध्य में श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर, सेक्टर 10 मालवीय नगर में 3 मई से 8 मई तक श्री 1008 मज्ज्निेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशान्ति महायज्ञ के माध्यम से भव्य वेदियों में जिन प्रतिमाओं को विराजमान किया जाएगा। 

पंचकल्याणक महोत्सव में तीर्थंकर के जीवन की पांच प्रमुख घटनाओं गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष को देव एवं सभी मनुष्य अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाते हैं और स्वयं भी आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते है।
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.