मुंगेर में अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली , एक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 01:39:40 PM
Munger criminals shot from father to son, a death

मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिले के सफियाबाद थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर कल देर रात अपराधियों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी तथा पुत्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि डकरानाला के निकट बांध पर मवेशी की देखभाल करने के उद्देश्य से झोपड़ी बनाकर सो रहे देवन यादव (55) और उनके पुत्र छोटू कुमार को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी।

इस घटना में देवन की मौके पर ही मौत हो गई और उनका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के येरु दियारा के निवासी थे।

सूत्रों ने बताया कि घायल युवक को यहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का कारण भूमि विवाद बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

BB10 : बानी बनी कैप्टन तो, मनु - नवीन को लगा झटका, काम नहीं आया लोकेश का रॉक Look

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 

कब महिलाएं नहीं लेती सेक्स में रुचि?

बच्‍चे का आईक्‍यू तेज़ करता है माँ का दूध,जाने ?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.