एपीएससी अध्यक्ष 14 दिन की पुलिस हिरासत में

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 11:11:16 PM
Mpissi president 14 days police custody

गुवाहाटी। असम की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए असम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश पॉल को शनिवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पॉल को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें हिरासत के अंतिम दिन अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कृषक मुक्ति संग्राम समिति और गुवाहाटी अधिवक्ता संघ समेत कई संगठनों ने अदालत के समक्ष याचिका दायर कर पॉल को जमानत नहीं देने और 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आग्रह किया है। पॉल को अदालत के समक्ष पेशकिए जाने के दौरान भी कई संगठनों ने अदालत के समक्ष प्रदर्शन किया।

पॉल को डिब्रूगढ़ में सहायक अभियंता नाबाकेंटा पाटिर की गत माह गिरफ्तारी के बाद प्राप्त साक्ष्यों को आधार पर कल गिरफ्तार किया गया। पाटिर को एक एपीएससी उम्मीदवार से 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से पुलिस को एपीएससी के सदस्य समेदुर रहमान की भी तलाश है जो फिलहाल फरार है। डिब्रुगढ़ पुलिस,भ्रष्टाचार निरोधक और सतर्कता इकाई की संयुक्त टीम ने पॉल से पूछताछ के बाद गुवाहाटी में बीती रात कई जगहों पर छापे मारे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.