MP: निर्माणधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक श्रमिक की मौत, 15 घायल

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 01:22:11 PM
MP: One part of building under construction collapses, one worker dies, 15 injured

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत का एक एक हिस्सा गिर गया। इस हादसें में वहां काम कर रहे एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 15 श्रमिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन इस इमारत का एक हिस्सा शुक्रवार शाम अचानक गिर गया।

मरीजों को मिली रहात, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

कलयुगी ससुर की शर्मनाक करतूत, बेटे और बहु का बनाया अश्लील वीडियो?

इस हादसे में वहां काम पर लगे 16 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को मलबे से निकाल कर पास ही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूमर मलतू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर अस्पताल में भर्ती घायल अन्य श्रमिकों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करघनी थाना पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी कार से अवैध शराब जब्त

चार लोगों ने युवक के साथ की धोकाधड़ी, एक लाख रुपए ठगे

जयपुर, सूरत 2018 तक मेट्रो शहरों की सूची में आ सकते हैं : ईवाई

जानकारी के अनुसार इस इमारत में बैडमिंटन हॉल की छत की ढलाई का काम चल रहा था। तभी सेटरिंग का एक हिस्सा भरभरा कर अचानक गिर गया जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद तुरंत राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे इन मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वार्ता 


बिहार : वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दो की मौत

UP: डकैतों ने मकान में की लूटपाट, महिला की धारदार हथियार से की हत्या

बिहार : 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.