सिवनी में निर्दयी मां ने अपने दो मासूमों को गला घोंटा, बांध में डुबाकर की हत्या

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 01:12:24 PM
mother killed her own two child in seoni 

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को बांध में डुबाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया था, जिसके बाद महिला ने ये कदम उठा लिया।

जयपुर में Rape के बाद सनसनीखेज murder, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश!...(PICS)

धनौरा पुलिस सूत्रों ने बताया कि विकासखंड के ग्राम गाडरवारा में कल शाम द्रौपदी पंद्रे नाम की महिला ने अपने तीन साल के बेटे आकाश और पांच साल की बेटी आकांक्षा को बांध में डुबा कर दोनों की हत्या कर दी। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने के बाद पुलिस तक सूचना पहुंची। देर रात तक दोनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। पुलिस ने आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

सविना जैन मन्दिर से चोरी प्रकरण का खुलासा, 500 साल पुरानी मुर्तियां चोरी के 2 आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने शुरूआती जानकारी के हवाले से बताया कि महिला के पति पेशे से किसान बसंत पंद्रे ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों बच्चे उसके नहीं है। इसके बाद महिला ने अपने बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.