मोदी ने लगाया विरोधियों के मुंह पर ताला : भट्ट

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 08:21:17 PM
Modi accused opponents closed mouth ajay Bhatt

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय भट्ट ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजाद भारत की अर्थव्यवस्था के इतिहास का सबसे बड़ा फैसला लेकर विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया है।

भट्ट ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बदलने के इस निर्णय से न केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी बल्कि आतंकवाद का भी विनाश होगा। अन्य देशों से आने वाले नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अब इससे भी निजात मिलेगा।

भट्ट ने उक्त बातें यहां नारायण मुनि सरस्वती शिशुमंदिर में की समन्वय शाखा में अपने विचार रखते हुए कही। इस दौरान शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र मित्तल ने कहा कि सरकार के 500 और 1000 के नोट बदलने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.