बदमाशों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारी

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 11:22:04 AM
miscreants shot Crime Branch soldier

बरेली। क्राइम ब्रांच के सिपाही 33 वर्षीय रवींद्र सिंह के पेट में बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गोली मारने की वजह क्या रही। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। ताकि गोली मारने की वजह भी साफ हो सके। पुलिस लाइंस में परिवार के साथ रहने वाला क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह ने फोन करके अपने साथी योगेश त्यागी को बुलाया।  

योगेश त्यागी अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो रवींद्र सडक़ पर बेहोशी की हालत में सडक़ पर पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक रवींद्र ने बताया कि उसका सुभाषनगर निवासी संजय कालिया और उसके भाई राम से उसका विवाद हो गया है और उन्होंने ही उसे गोली मार दी। गोली रवींद्र के पेट में लगी है।

योगेश त्यागी अपने साथियों के साथ रवींद्र को लेकर सीधे सरन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां से रवींद्र को मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पेट में गोली लगने की वजह से डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है।

थाना सुभाषनगर के प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि अब तक यही जानकारी मिली है कि सूदखोरी का काम करने वाले संजय कालिया और उसके भाई राम से सिपाही का विवाद हो गया था। उन्होंने ही उसे गोली मारी है। घटना के पीछे वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले ही बरेली में प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और एक ही दिन बाद अपराधियों ने खाकी पर हमला बोल दिया। इस तरह की घटना से राज्य की काननून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद होते हौंसले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.